सिविल सर्जन डॉक्टर कौशल किशोर ने जिले में स्मैक के फलते फूलते प्रयोग पर हैरत जताते हुए युवा तुर्क से इससे बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्मैक का नशा सेहत के लिए काफी नुकसानदेह है। इस नशे के दलदल में एक बार फंसने के बाद इससे छुटकारा पाना चुनौती भरा होता है। स्मैक से पूरा स्नायु तंत्र प्रभावित होता है। इस नशे से व्यक्ति काफी उग्र हो जाता है और उसे लगता है कि दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान है। इसके सेवन के बाद अपराध करने की भी आशंका बनी रहती है। स्मैक का लगातार सेवन से अवसाद, अकेलेपन की दिक्कत होने लगती है। नशा करने वाला दिमागी सुनपन और उच्च रक्तचाप की चपेट में आ जाता है। इसके अधिक सेवन से फेफड़े, किडनी, लीवर के फेल होने का खतरा बढ़ जाता है। स्वस्थ जीवन के लिए नशे का त्याग करना जरूरी एसीएमओ डॉक्टर सुरेश प्रशाद ने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए नशे से दूरी जरूरी है। उन्होंने अपील किया है कि जो लोग किसी प्रकार के नशे की लत में हैं उसका तत्काल त्याग करें। किसी भी प्रकार का नशा शरीर को अंदर से कमजोर करता है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करती है। नशा आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक रूप से मनुष्य को कमजोर करता है। इसे मजबूत इच्छाशक्ति से ही छोड़ा जा सकता है।
सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

Leave a Reply