• Sat. Apr 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

6 से 13 अगस्त तक करें दावा आपत्ति।

सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण सुबोध कुमार ने वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 के लिए साक्षात्कार में शामिल आवेदकों को छह से 13 अगस्त तक दावा आपत्ति करने को कहा है। इसके बाद दावा आपत्ति करने वाले आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के लिए हुई साक्षात्कार में शामिल सभी आवेदकों के मूल्यांकन के बाद योग्य एवं अयोग्य आवेदकों की सूची तैयार कर लिया गया है। सूची में अगर किसी भी अभ्यर्थी को कोई शक है तो वे निर्धारित अवधि में दावा आपत्ति कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *