• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कद्दूभिट्टा एवं सालबारी के जवानों ने 06 बैग सुपारी एवं शराब के साथ पांच तस्कर को धरदबोचा।

सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

19 वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज की ई- समवाय कद्दूभिट्टा एवं सीमाचौकी सालबारी टोला के जवानों द्वारा संयुक्त गश्त के दौरान भारत-नेपाल पीलर संख्या 125/09 से 20 मीटर की दूरी (भारत की ओर ) 06 बैग सुपारी (310 किलो) सहित 02 तस्करों को 2 मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। जो सुपारी को नेपाल से भारत में अवैध तरीक़े से ला रहे थे। तस्करों में मो.हैदर एवं मो जैनल बताया जा रहा है।

इसी क्रम में सी- समवाय की सीमा चौकी यादवटोला और क्षेत्रीय मुख्यालय की टीम द्वारा संयुक्त गश्त के दौरान सीमा के पीलर संख्या 109/3 से 100 मीटर (भारत की ओर) नेपाल से भारत अवैध रूप से लाई जा रही नेपाल में बनी मदिरा 300 मि.ली एवं 30 बोतलें और देसी मदिरा 2 लीटर सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं ख़बर लिखें जाने तक एसएसबी के द्वारा गिरफ्तार देसी व विदेशी शराब के साथ पकड़े गए 3 लोगों को कुर्लीकोट थाना को सुपुर्द कर दिया। वहीं कुर्लीकोट पुलिस के द्वारा मैडिकल जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। तस्करों में राज कुमार, रंजन यादव, मिथलेश यादव जो ठाकुरगंज का निवासी बताया जा रहा है। पूरी कार्यवाही के दौरान ई- समवाय कद्दूभिट्टा से सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार सहित 09 अन्य जवान सी-समवाय के उप निरीक्षक सेवांग फुन्त्सिंग सहित 03 अन्य तथा क्षेत्रीय मुख्यालय से सहायक उप निरीक्षक देशराज सहित 05 अन्य जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *