• Thu. Apr 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

गलगलिया रीगल फैक्ट्री के समीप हुई सड़क दुर्घटना में 04 दिनों तक जिंदगी-मौत की जंग में हार गई भारती देवी।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

गलगलिया रीगल फैक्ट्री के समीप विगत बुधवार की सुबह सड़क पार करने के दौरान नेपाल नंबर की तेज रफ्तार पल्सर बाइक नंबर- मे प 10-1755 की चपेट में आने से गलगलिया थाना क्षेत्र के वार्ड नं-05 घोषपाड़ा निवासी श्यामल ठाकुर की 37 वर्षीय पत्नी भारती देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। जिसका इलाज सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। गंभीर रूप से घायल उक्त महिला शुक्रवार की की सुबह जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग से हार गई। बाइक दुर्घटना में भारती देवी की मौत से उनके दो बच्चों के सर से ममता का आंचल तो छिन ही गया, साथ ही उसके पति और बच्चों के सामने रोटी की भी समस्या हो गई।

पति के बीमार होने के कारण मृतक महिला ही चौका बर्तन का काम कर घर चलाती थी। जानकारी मिली कि मजदूरी के लिए गई मृतक महिला गलगलिया रीगल फैक्ट्री के समीप सड़क पार कर रही थी। इसी बीच नेपाल का एक बाइक सवार ठाकुरगंज की ओर से लौटकर नेपाल जा रहे थे। तभी सड़क पार कर रही मृतक महिला बाइक की चपेट में आ गई। जोरदार ठोकर लगने के कारण महिला सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर गलगलिया पुलिस मौके पर पहुंच घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।

महिला के सर में गंभीर चोट लगने व गंभीर स्थिति को देख उसे बेहतर इलाज हेतु नर्सिंगहोम भेजा गया था। नेपाल निवासी बाइक सवार ने परिजनों को साथ लेकर जख्मी महिला को सिलीगुड़ी आस्था नर्सिंगहोम में भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। शुक्रवार की शाम सिलीगुड़ी नार्थ बंगाल मेडिकल में पोस्टमार्टम कर जैसे ही मृतक का शव उसके मोहल्ले में पहुंचा तो परिजनों की रुलाई से पूरा माहौल गमगीन हो गया।गांव में अब भी माहौल गमगीन है और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देते हुए नियति को कोस रहे हैं।

वहीं इस संबंध में गलगलिया थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि घटना के बाद नेपाल की पल्सर बाइक को जब्त कर थाना में रखी गई है। परिजनों द्वारा लिखित आवेदन के बाद घटना को लेकर विधि सम्मत कार्रवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *