• Tue. Sep 30th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

शुक्रवार की शाम जग्गनाथ मध्य विद्यालय के रिटायर्ड शिक्षक तारकेश्वर प्रसाद सिंह सायबर अपराधियों का शिकार बन गए हैं। उनको सायबर अपराधियों ने 8.65 लाख का चूना लगा दिया है। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि शुक्रवार की शाम को उनके माेबाइल पर 9088669858 इस नंबर से एक फोन आया। बैंक का कर्मचारी बताते हुए केवाईसी अपडेट करने को कहा गया। शिक्षक ने कहा कि मेरे टैक्स सलाहकार को मैं जानकारी देता हूं वो आपसे बात कर लेगा। फोन करने वाले शख्स ने कहा कि आप भी कर सकते हैं एक मिनिट में हो जाएगा। फिर सायबर ठग ने उनके मोबाइल पर एक एप डाउनलोड करवा दिया।

उसके बाद इस एप के सहारे उस सायबर ठग ने उनके फोन पर नियंत्रण कर लिया। इसके बाद ठग ने उनके क्रेडिट कार्ड, सेविंग और अन्य खातों से अलग अलग खातों में 8 लाख 65 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिया। बार बार ओटीपी के मैसेज आ रहे थे। शिक्षक को शक हुआ और उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और 8 लाख 65 हजार की रकम उड़ाई जा चुकी थी। फिर तत्काल शिक्षक ने अपने टैक्स सलाहकार रोहित कुमार को इस विषय की जानकारी दी।

घटना होने के आधे घण्टे में शिक्षक तारकेश्वर प्रसाद के टैक्स सलाहकार ने सायबर क्राइम में ई मेल और ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा दी। उसके बाद शिक्षक टाउन थाना किशनगंज में शिकायत की है। टाउन थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। शिक्षक द्वारा दो आवेदन दिए हैं। जिसमें एक में बहु की मिसिंग कम्प्लेन का जिक्र है। और दूसरे आवेदन में क्रेडिट कार्ड चोरी होने व खाता से रुपए लगातार निकलने की बात कही गई है। जल्द मामले का पुलिस उदभेदन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *