• Sun. Oct 5th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज के एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, एनएच 327 ई पर घटी घटना।

सारस न्यूज, किशनगंज।

बुधवार की संध्या लगभग साढ़े छः बजे एनएच 327 ई पर चमकियाभिट्ठा के समीप एक सड़क दुर्घटना में अनियंत्रित चार चक्का वाहन जाइलो के पलटने के बाद जबरदस्त ठोकर से साईकल सवार की मौत हो गई। साईकल सवार युवक की पहचान ठाकुरगंज के फौदार बस्ती निवासी के रूप में हुई तथा उसकी उम्र 42 व नाम अजय कामती बताया गया है। मृतक के बारे में बताया जाता है कि वो पिपरीथान स्थित अभय टी फैक्ट्री में नाईट गार्ड के रूप में कार्यरत था और  साईकल से अपनी ड्यूटी के लिए निकला था। उक्त घटना थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खान ने बताया कि घटना के बाद पुलिस अविलंब घटना स्थल पर पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल अजय कामती को पुलिस के सहयोग से ठाकुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दे दिया। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिस चार पहिया वाहन से दुर्घटना हुई है। उसे जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक अपनी ड्यूटी के लिए पिपरीथान स्थित अभय टी फैक्ट्री जा रहा था। चमकियाभीठा के समीप एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गया। मौके पर पुलिस पहुंची के सहयोग से जब तक उसे हॉस्पिटल लाया जाता, तब तक देर हो चुकी थी। अधिक खून बहने के कारण अजय कामती ने दम तोड़ दिया। वही घटना के बाद मृतक के परिजनों के हॉस्पिटल परिसर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाने मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, पार्षद प्रतिनिधि शंभु राय, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष उत्तम दास अस्पताल परिसर पहुंचे। वहीं जाइलो वाहन में सवार तीन लोगों का इलाज सीएचसी ठाकुरगंज में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *