ठाकुरगंज प्रखंड के खारुदह एवम भोलमारा पंचायत के गरीब व असहाय परिवारों प्रोजेक्ट पोटेंशियल ट्रस्ट ने बुधवार को राशन वितरण किया। इस सम्बंध में ट्रस्ट के सुपरवाइजर दीपक कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 86 परिवारों को राशन वितरण किया गया है। जिसमें खारुदह पंचायत के वार्ड 7 महादलित टोला में 66 एवम भोलमारा पंचायत के वार्ड 10 में 20 गरीब परिवारों को राशन वितरण किया गया है। राशन वितरण में छह किलो चावल, एक किलो तेल, एक किलो दाल, एक किलो चना, आधा किलो नमक, साबुन आदि वितरण किया गया।
उन्होंने बताया कि गांव के गरीब परिवारों को ट्रस्ट के योजना के अनुरूप राशन वितरण किया जा रहा है, जो कि अभी आगे भी ग्रामीण इलाकों में चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही ट्रस्ट के द्वारा कोविड-19 टीकाकरण अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। जिसमें 15 से 18 वर्ष के किशोर एवम किशोरियों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण को लेकर अभिभावकों से अपील की जा रही है। इस मौके पर ट्रस्ट से जुड़े सुपरवाइजर रोहित कुमार गणेश, तरूण शर्मा स्वयं सेवक नवीन सिन्हा, कुमार सानु सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विजय गुप्ता, सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply