ठाकुरगंज संग सीमावर्ती क्षेत्रों में बाइक गैंग अपराधियों द्वारा रुपयों से भरे बैग छिनतई की घटना से बैंकों में चलाया गया सघन जांच अभियान, 50 हजार से अधिक की निकासी पर पुलिस को दें सूचना।
इन दिनों दीपावली व छठ पर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। दूसरी ओर बैंकों से पर्व को लेकर लोग निकासी करने में जुटे हैं। ऐसे मौके का फायदा असमाजिक तत्व भीड़ का हिस्सा बनकर न उठा सके। इसलिए सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान के नेतृत्व में विभिन्न बैंकों में सघन जांच अभियान चलाया गया हैं। बैंकों में आने वाले लोगों के पहचान संग आने के कारणों की भी पड़ताल की गई हैं। सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि देखा जाता है कि पर्व के समय अधिकांश लोग पैसों की निकासी करते हैं। ऐसे माहौल का फायदा उठाकर भीड़ का हिस्सा बनकर अपराधी तत्व छिनतई की घटना को अंजाम देते हैं।
उन्होंने लोगों से अपील किया कि 50 हजार से अधिक की निकासी करने पर पुलिस को अवश्य सूचित करें। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र के विभिन्न थानाध्यक्षों को अगामी पर्व के समय बैंकों में विशेष सघन चेकिंग अभियान संग आस-पास निगेहबानी करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि ठाकुरगंज संग सीमावर्ती क्षेत्रों में बाइक गैंग अपराधियों द्वारा रुपयों से भरे बैग छिनतई की घटना के दर्जनों उदाहरण मिलते रहे हैं।
सारस न्यूज टीम, ठाकुरगंज।

Leave a Reply