Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डीएम ने अंतरराष्ट्रीय सीमा एवं निर्माणाधीन उत्पाद चेकपोस्ट का किया निरीक्षण।

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने गलगलिया चेक पोस्ट का निरीक्षण किया एवं निर्माणाधीन गलगलिया उत्पाद चेक पोस्ट का जायजा‌ लिया। जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा ठाकुरगंज प्रखंड भ्रमण के दौरान गलगलिया चेकपोस्ट पर वाहन की आवाजाही और चेकिंग कार्य का निरीक्षण किया गया। साथ में एसडीएम और एसडीपीओ भी मौजूद रहे। विदित हो कि गलगलिया चेकपोस्ट पर उत्पाद चेक पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है। इससे राज्य में लागू मद्य निषेध पर और भी सख्त तरीके से प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा। डीएम डॉ आदित्य प्रकाश ने निर्माणाधीन उत्पाद चेकपोस्ट का निरीक्षण किया उसके बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह -जिलाधिकारी, किशनगंज डॉ०आदित्य प्रकाश के द्वारा आला अधिकारियों के साथ पंचायत निर्वाचन 2021 के अष्टम चरण ठाकुरगंज में मतदान के निमित सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी शाहनवाज अहमद नियाजी, डीएसपी हेड क्वार्टर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनवर जावेद अंसारी, अंचला अधिकारी ओमप्रकाश भगत, कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार पासवान एवं आला अधिकारियों के द्वारा भारत नेपाल सीमा का निरीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *