Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ जिला संयोजक बिमल सिंह की अध्यक्षता में ठाकुरगंज वार्ड नम्बर 2 में किया गया वृक्षारोपण

सारस न्यूज़ टीम, ठाकुरगंज

भारतीय जनता पार्टी क्रीड़ा प्रकोष्ठ जिला संयोजक बिमल सिंह की अध्यक्षता में ठाकुरगंज नगर स्थित वार्ड नम्बर दो में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। बताते चलें कि भाजपा संगठन पिछले एक सप्ताह से वृक्षारोपण कार्यक्रम चलते आ रही हैं। आम जनों को जागरूक करते हुए क्रीड़ा प्रकोष्ठ जिला संयोजक बिमल सिंह, व्वसाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेश करनानी, भाजपा नेता अनिल महराज, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने कहा कि किसानों का पर्यावरण से गहरा नाता रहा है। वे बढ़ते पर्यावरण असंतुलन पर चिंता ज़ाहिर करते हुए जहां जैविक खेती को अपना रहे हैं, वहीं कृषि वानिकी पर भी ख़ासा ध्यान दे रहे हैं। दरअसल कृषि वानिकी को अपना कर कुछ हद तक पर्यावरण संतुलन को बेहतर बनाया जा सकता है। फ़सलों के साथ वृक्ष लगाने को कृषि वानिकी के नाम से जाना जाता है। खेतों की मेढ़ों पर वृक्ष लगाए जाते हैं। इसके अलावा गांव की शामिलात भूमि, परती भूमि और ऐसी भूमि, जिस पर कृषि नहीं की जा रही हैं, वहां भी उपयोगी वृक्ष लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाया जा रहा है। पशुओं के बड़े-बड़े बाड़ों के चारों ओर भी वृक्ष लगाए जा रहे हैं। कृषि वानिकी के तहत ऐसे वृक्ष लगाने चाहिए, जो ईंधन के लिए लकड़ी और खाने के लिए फल दे सकें। जिनसे पशुओं के लिए चारा और खेती के औज़ारों के लिए अच्छी लकड़ी भी मिल सके। इस बात का भी ख़्याल रखना चाहिए कि वृक्ष ऐसे हों, जल्दी उगें और उनका झाड़ भी अच्छा बन सके। बबूल, शीशम, नीम, रोहिड़ा, ढाक, बांस, महुआ, जामुन, कटहल, इमली, शहतूत, अर्जुन, खेजड़ी, अशोक, पोपलर, सागौन और देसी फलों आदि के वृक्ष लगाए जा सकते हैं। वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा पूर्व नगर महामंत्री जयंत गांगुली सुशील पटेल सहित प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *