मंगलवार को देर शाम एसएसबी के सीमान्त मुख्यालय, सिलीगुड़ी के महानिरीक्षक (आईजी) सुधीर कुमार एवं क्षेत्रीय मुख्यालय, रानीडांगा के उप महानिरीक्षक मंजीत सिंह पड्डा ने संयुक्त रूप से 19वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय ठाकुरगंज पहुंच वाहिनी मुख्यालय का निरीक्षण किया।
सर्वप्रथम 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा के द्वारा महानिरीक्षक सुधीर कुमार का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया तथा वाहिनी में पदस्थ सभी अधिकारियों से परिचय कराया गया। तत्पश्चात महानिरीक्षक सुधीर कुमार को गार्ड ऑफ़ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महानिरीक्षक सुधीर कुमार ने वाहिनी के समस्त बल कार्मिकों के साथ व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। आईजी सुधीर कुमार ने एसएसबी जवानों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी प्रकार की समस्याओं का जल्द ही निराकरण किया जाएगा और हर संभव सहायता सीमान्त मुख्यालय के तरफ से दिया जाएगा। तत्पश्चात आईजी सुधीर कुमार ने एसएसबी अधिकारी सहित जवनों को सीमा पर सजग रहते हुए कार्य करने का दिशानिर्देश दिए गया। इस बीच आईजी सुधीर कुमार ने 19वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय ठाकुरगंज के अंतर्गत सभी बीओपी एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के बारे में जानकारी ली और बताया कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सीमा पर बल की निगेहबानी सख्त करने के भी निर्देश दिये गए। 19वीं वाहिनी मुख्यालय में कुछ देर रुकने के बाद आईजी सुधीर कुमार व डीआईजी मंजीत सिंह पड्डा के साथ वाहिनी की वाह्य सीमा चौकी सालबारी टोला के लिए प्रस्थान किया। सालबारी टोला पहुंच कर आईजी सुधीर कुमार एवं डीआईजी मंजीत सिंह पड्डा ने वाह्य सीमा चौकी सालबारीटोला के नवनिर्माण को ले भूमि पूजन किया। विधिवत रूप से भूमि पूजन के उपरांत आईजी सुधीर कुमार एवं डीआईजी मंजीत सिंह पड्डा ने साथ में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर आईजी सुधीर कुमार ने सब्जी जवानों को बताया कि खुली सीमा होने के कारण सभी को सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है। वहीं आईजी सुधीर कुमार ने नई सीमा चौकी के उद्घाटन पर सभी जवानों को बधाई दी और सशस्त्र सीमा बल के मुख्य उद्देश्य सेवा सुरक्षा और बंधुत्व की भावना से सीमा पर कार्य करने हेतु निर्देशित किया।
इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी अनूप रोबा कछप, सीमान्त मुख्यालय, एसएसबी सिलीगुड़ी के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार अपुर्वे, उप कमांडेंट एम. ब्रोजेन सिंह, उप कमांडेंट जगजीत सिंह जेगवार, सहायक कमांडेंट (संचार) सुनील कुमार सहित एसएसबी के सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान मौजूद थे।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply