Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

19वीं वाहिनी एसएसबी ठाकुरगंज द्वारा खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित कर मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस।

सारस न्यूज, किशनगंज।

मंगलवार को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के प्रागंण में गत आठ दिनों से चले आ रहे विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न कर राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यकम का भव्य रुप से आयोजन किया गया। इस अवसर पर 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के कार्यवाहक कमांडेंट अनूप रोबा कछप के निर्देशन में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वाहिनी मुख्यालय में विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम कार्यवाहक कमांडेंट ने उपस्थित सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियो, वाहिनी के सभी कार्मिकों, प्रतिभागियों एवं ठाकुरगंज से आये हुए वॉलीबॉल टीम के सभी खिलाडियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की ढेर सारी शुभकामनायें दी। उन्होंने बताया कि आज का दिन भारतीय हॉकी को विश्व में नाम और सम्मान दिलाने वाले हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जयंती है और उन्ही को सच्ची श्रदांजलि देने हेतु पूरे भारत वर्ष में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाते हैं। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को उनके जयंती पर कोटि कोटि नमन है। तत्पश्चात फिट इंडिया मूवमेंट के तहत शपथ भी ली गई। वाहिनी मुख्यालय ठाकुरगंज में 21 अगस्त से 29 अगस्त तक विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताओं जैसे कि – वॉलीबॉल, रस्सा कस्सी, ऊँची कूद, लम्बी कूद, 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, भाला फ़ेंक, शॉर्ट पुट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस एवं डिस्क थ्रो खेल का आयोजन किया गया। वॉलीबॉल (पुरुष) में जी समवाय सुखानी ने प्रथम स्थान लिया और डी समवाय नवदुबा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल (महिला) में ई समवाय कद्दूभिट्टा ने प्रथम स्थान लिया और ए समवाय पाठामारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रस्सा कस्सी (पुरुष) में हेड क्वार्टर समवाय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि द्वितीय स्थान पर बी समवाय धनतोला रहा। ऊँची कूद में  प्रथम स्थान पर हरिहरन , द्वितीय स्थान पर बिकाश कामती एवं तृतीय स्थान पर विजय कुमार यादव, लम्बी कूद, 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ एवं भाला फ़ेंक में प्रथम स्थान पर बाबुल राभा, द्वितीय स्थान पर अनुपम कुमार एवं तृतीय स्थान पर भार्गव भुइयां, शोर्ट पुट बैडमिंटन में हेड क्वार्टर समवाय ने प्रथम स्थान और द्वितीय स्थान पर बी समवाय धनतोला रहा। इस दौरान सभी विजयी खिलाड़ियों एवं टीमों को ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सभी के मनोबल को ऊँचा किया गया।

वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ठाकुरगंज की टीम ने भी भाग लिया और एसएसबी जवानों के साथ बड़ी ही उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ खेल को खेलते हुए सेकंड रनर उप रही इस कार्यक्रम में उप कमांडेंट एम. ब्रोजेन सिंह, उप कमांडेंट जगजीत बहादुर जेगवार, सहायक कमांडेंट सुनील कुमार, हाई स्कूल के शिक्षक समीर परवेज़, अमित कुमार यादव एवं सभी बल कार्मिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *