किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत मंगलवार को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज की समवाय सुखानी में 19वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कमांडेंट मधुकर अमिताभ, ठाकुरगंज की अध्यक्षता में देवराज अरियल पुलिस अधीक्षक, द्वितीय वाहिनी सशस्त्र पुलिस बल, घोडामारा, नेपाल की उपस्थिति में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।
वहीं इस बैठक के दौरान दोनों देशों के सीमा संबंधित सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। इस समन्वय बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के द्वारा सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधि को रोकना व दोनों देशों के संबंधों को सुधार पर जोर दिया गया। इसके साथ ही आने वाले समय में सीमा स्तंभों की मरम्मत हेतु उचित कार्यवाई करने हेतु उपायों पर चर्चा की गई। वहीं सूचना आदान प्रदान तंत्र को एक दूसरे देशों के बीच कैसे और मज़बूत किया जाए इस विषय पर भी चर्चा की गई ताकि आने वाले समय में दोनों देशों की संप्रभुता व सुरक्षा को कोई खतरा उत्पन्न न हो। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया गया कि सीमा से सटे इलाके में रहने वाले आम नागरिकों के दिलों में देश के प्रति सुरक्षा एवं विश्वास की भावना बनी रहे।
वहीं इस समन्यव बैठक में 19वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज की ओर से रविकांत द्विवेदी, उप कमांडेंट, सुनील कुमार, सहायक कमांडेंट (संचार) चतुर सिंह, सहायक कमांडेंट एवं सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल की ओर से जनक बसनेत, प्रहरी निरीक्षक केचना टेक बहादुर नरुला, प्रहरी सहायक आदि उपस्थित रहे।
सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

Leave a Reply