• Tue. Feb 17th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में फिर बरसेगा मानसून का कहर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

बिहार में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर बिहार और सीमांचल के 6 जिलों में 12 सितंबर को भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है।

विशेष रूप से किशनगंज और सीतामढ़ी जिलों में शुक्रवार को एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, अररिया और शिवहर जिलों में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य के उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर गरज-तड़क के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण बिहार की तुलना में उत्तर बिहार में अधिक वर्षा के आसार हैं।

राजधानी पटना में भी अगले चार दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

निवासियों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखें और जरूरत पड़ने पर एहतियात बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *