वैशाली जिले के भगवानपुर के पूर्व जिला पार्षद केदार यादव, जो सुर्खियों में बने रहने के लिए अजब-गजब तमाशा करने के लिए चर्चित हैं, ने एक बार फिर अजीबों-गरीब कारनामा किया है। हाल ही में झारखंड में ट्रेन के बेपटरी होने की घटना के बाद उन्होंने रेल पटरियों की पूजा की। रेल दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से भगवानपुर के रतनपुरा में उन्होंने इस पूजा का आयोजन किया।
पूछे जाने पर केदार यादव ने बताया कि उन्होंने भगवान विश्वकर्मा और महादेव की पूजा की ताकि रेल दुर्घटनाएं ना हों। हालांकि, इस पूजन कार्यक्रम के लिए उन्होंने रेल प्रशासन से अनुमति ली थी या नहीं, यह देखने वाली बात है। रेल पटरियों पर बिना पूर्व अनुमति किसी भी तरह का अवरोध उत्पन्न करना स्पष्ट रूप से गैरकानूनी है।
ज्ञात हो कि केदार यादव पहले भी इस तरह के अजीब कारनामों के कारण सुर्खियों में रहे हैं। इससे पहले उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव के जन्मदिन पर भैंस पर चढ़कर केक काटने जैसा काम भी किया था।
केदार यादव के इस नए कारनामे ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है और यह सवाल खड़ा कर दिया है कि ऐसे कार्यों के लिए क्या कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शशि कोशी रोक्का,सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

Leave a Reply