• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

“आई लव मोहम्‍मद” विवाद से सीमांचल में सियासी गरमी, अमित शाह के दौरे से और तेज़ हुआ माहौल।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सीमांचल का माहौल ‘आई लव मोहम्‍मद’ विवाद को लेकर तनावपूर्ण होता जा रहा है। उत्तर प्रदेश से शुरू हुआ यह विवाद अब बिहार के कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया और अररिया जैसे जिलों में पहुंच चुका है, जहां बड़ी मुस्लिम आबादी है।

इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा भी चर्चा में है। शाह ने सीमांचल का जिक्र करते हुए विपक्ष पर हमला बोला और कहा कि अगर I.N.D.I.A गठबंधन सत्ता में आया, तो “बिहार घुसपैठियों की शरणस्थली बन जाएगा।”

अररिया के जोगबनी में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर तनाव फैल गया, जिसके बाद प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया और सुरक्षा बढ़ा दी गई।

विपक्षी दलों ने बीजेपी पर धार्मिक ध्रुवीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब चुनावी फायदे के लिए किया जा रहा है।

जनता में इस विवाद को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया है — कुछ इसे धार्मिक भावना से जोड़ रहे हैं तो कुछ राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *