• Fri. Oct 3rd, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फूलकाहा कांड : शराब तस्करों ने हथकड़ी सरकाई, पुलिस की नींद उड़ाई।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

बिहार पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अररिया जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां पुलिस की हिरासत में रखे गए दो आरोपी चकमा देकर थाने से फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि दोनों ने अपने हाथों की हथकड़ी ढीली कर खुद को आज़ाद कर लिया और मौके से रफूचक्कर हो गए।

जानकारी के अनुसार, फरार आरोपियों की पहचान रामघाट पंचायत के वार्ड नंबर 5 निवासी रोशन कुमार यादव और रूपेश कुमार यादव के रूप में हुई है। दोनों को फुलकाहा पुलिस ने शनिवार शाम मानिकपुर गांव से गिरफ्तार किया था। इनके पास से 720 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई थी, जिसे अवैध रूप से लाया जा रहा था।

गिरफ्तारी के बाद दोनों को थाने में रखा गया था, लेकिन रात के समय उन्होंने पुलिस को झांसा दिया और हथकड़ी सरका कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और दोनों आरोपियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इस घटना ने एक बार फिर बिहार पुलिस की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *