संवैधानिक अधिकार परिसीमन के लिए राष्ट्रीय लोक मोर्चा जनआंदोलन करेगी, जिसकी शुरुआत सोमवार से की गई है। यह बातें सोमवार को केलटैक्स चौक स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम ने कहीं।
उन्होंने कहा कि इसके लिए समय-समय पर आंदोलन किया जाएगा। इसे लेकर पूरे बिहार में रैली निकाली जाएगी। पहली रैली 25 मई को रोहतास के विक्रमगंज से निकाली जाएगी, जबकि दूसरी रैली मुजफ्फरपुर से आयोजित की जाएगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि परिसीमन का उद्देश्य राज्यों के लिए विधानसभा और लोकसभा सीटों की संख्या आबादी के अनुसार निर्धारण करना है। उन्होंने कहा कि अब हमें संवैधानिक अधिकार के तहत परिसीमन की लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा।
इस दिशा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में यह अभियान घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।
पार्टी के जिलाध्यक्ष मुख्तार आलम ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य बिहार सहित उत्तर भारत के सभी राज्यों में जनगणना आधारित परिसीमन की जरूरत के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष मुख्तार आलम, शमशेर आलम, मोहम्मद आबिद आलम, राजू पासवान आदि उपस्थित थे।
राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply