• Sat. Feb 14th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पूर्णिया में 26 दिसंबर को भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे अध्यक्षता।

ByHasrat

Dec 26, 2025

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

पूर्णिया जिले में आम लोगों की भूमि और राजस्व से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर 26 दिसंबर 2025 को भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे।यह संवाद कार्यक्रम प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी, पूर्णिया में आयोजित होगा। कार्यक्रम को दो पालियों में विभाजित किया गया है। पहली पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेगी, जिसमें आम जनता की जमीन, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भू-अभिलेख, जमाबंदी सहित अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं को सुना जाएगा और उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।दूसरी पाली में समाहरणालय सभागार में राजस्व एवं भूमि सुधार से जुड़े कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित होगी, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।इस कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़ी सेवाओं को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से आम लोगों तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *