• Sat. Dec 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में नए साल का स्वागत कर सकती है बारिश, राज्य के 13 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी, यातायात के साधन बुरी तरह प्रभावित।

ByHoor Fatma

Dec 30, 2023 #मौसम

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

घने कोहरे की वजह से शुक्रवार को हवाई और रेल यातायात पर उल्टा प्रभाव पड़ा है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को पटना सहित 13 जिलों में घने कोहरे का आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है, जबकि 18 जिलों में मध्यम दर्जे के कोहरे की चेतावनी है। हजार मीटर से कम दृश्यता के कारण शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर लखनऊ की पहली फ्लाइट 12.28 बजे लैंड कर सकी। इसका समय 11.10 बजे था। वहीं पटना से विस्तारा की पहली फ्लाइट 1.33 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो सकी। इसका समय 10.40 बजे था। वहीं इंडिगो की दिल्ली और मुंबई जाने वाली दो फ्लाइट रद कर दी गई है। 7.40 बजे दिल्ली एवं 8.25 बजे मुंबई की फ्लाइट थी।

इधर राजधानी एक्सप्रेस 11 घंटे और संपूर्ण क्रांति 15 घंटे देर से पटना पहुंची है। विक्रमशिला भी 16 घंटे की देरी से चल रही है।

नये साल में हो सकती है बारिश
इस बार राज्य में बारिश नए साल का स्वागत कर सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 1 जनवरी की शाम या 2 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, 3 और 4 को भी बारिश के आसार जताए गए हैं।

कई ट्रेनें चल रही हैं देरी से
पटना-कोटा 14 घंटे की देरी से चल रही है। श्रमजीवी एक्सप्रेस 2.30 घंटे विलंब से चल रही है। सबसे ज्यादा खराब हालत दिल्ली से आने और जाने वाली ट्रेनों की है। इस मार्ग पर कोहरे के चलते परिचालन बुरी तरह प्रभावित है। दरभंगा से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद के लिए शुक्रवार को आठ विमानों का आवागमन हुआ। कोलकाता से दरभंगा आने वाली फ्लाइट करीब 53 मिनट विलंब से पहुंची।
दरभंगा से बेंगलुरु और दरभंगा से दिल्ली की फ्लाइट एक-एक घंटे देरी से पहुंची। मुंबई से दरभंगा आने वाली फ्लाइट ने करीब 53 मिनट विलंब से उड़ान भरी। दरभंगा से दिल्ली जाने वाली और मुंबई से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की एक-एक फ्लाइट रद्द कर दी गई।

पूर्वानुमान अधिकतम न्यूनतम

पटना
30 दिसंबर 21.0 12.0
31 दिसंबर 22.0 12.0

भागलपुर
30 दिसंबर 24.0 14.0
31 दिसंबर 24.0 14.0

मुजफ्फरपुर

30 दिसंबर 22.0 13.0

31 दिसंबर 23.0 12.0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *