• Tue. Dec 9th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज शाम 5 बजे थम जाएगा पहले चरण का चुनावी शोर, बिहार में 4 और देश की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण का चुनावी शोर थम जाएगा। शाम 5 बजे तक चुनाव प्रचार होंगे। 19 अप्रैल को बिहार के गया, जहानाबाद, नवादा और औरंगाबाद में पहले चरण की वोटिंग होनी है। मतदान के एक दिन पहले शाम 5 बजे चुनावी शोर थम जाएगा। चुनाव आयोग ने पहले चरण की तैयारी पूरी कर रखी है। पोलिंग पार्टियों को आज से ही रवाना किया जाने लगेगा।

पहले चरण के लिए पूरे देश में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे। बिहार में भी 4 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। लेकिन उससे पहले 4 जून तक लोकसभा के नतीजे घोषित हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *