सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
सिलीगुड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो व्यक्ति खुद को IB अधिकारी बताते हुए दो अन्य लोगों के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। जांच के बाद इन दोनों व्यक्तियों की पहचान हो गई है और उनके IB अधिकारी होने का दावा झूठा पाया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
