• Sat. Apr 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पश्चिमी एशियाई देश साइप्रस में मिला कोरोना का नया वेरिएंट ‘ डेल्टा‌‌क्रोन’।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

पश्चिमी एशिया के एक देश साइप्रस में कोरोना का एक नया वेरिएंट ‘ डेल्टाक्रोन ‘ पाया गया है। इसकी जेनेटिक बनावट डेल्टा और ओमीक्रोन के म्यूटेशन की तरह है और इसी वजह से इसे ‘ डेल्टाक्रोन ‘ नाम दिया जा रहा है।

साइप्रस में के ज़रिए यरुसलम पोस्ट ने सूचित किया कि साइप्रस में लिए गए लगभग 25 सैंपल में ओमीक्रोन के 10 म्यूटेशन मिले हैं। कुल 25 में से 14 सैंपल अन्य लोगों के थे जबकि बाकी 11 अस्पताल में भर्ती लोगों के थे।

साइप्रस यूनिवर्सिटी के अंतर्गत स्थित जैव प्रौद्योगिकी और आणविक विषाणु विज्ञान की प्रयोगशाला के प्रमुख डॉ. लियोनडिओस कोस्त्रिकिस के अनुसार अस्पताल में भर्ती मरीजों के वायरस में म्यूटेशन ज्यादा देखा गया है।

विशेषज्ञों की माने तो फिलहाल डेल्टाक्रोन चिंता का विषय नहीं है, लेकिन फिर भी हमे सचेत रहना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए और यह ज़रूरी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *