• Fri. Feb 27th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अमिताभ बच्चन ने पान मसाला के विज्ञापन से खुद को किया अलग

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने पान मसाला ब्रांड के एक विज्ञापन से खुद को अलग कर लिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि इसके प्रचार के लिए उन्हें जो राशि मिली थी, उन्होंने उसे भी वापस कर दिया है। एक पान मसाला ब्रांड के प्रचार के लिए 79 वर्षीय अभिनेता को कई सारे आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। उनके कई चाहनेवालों ने इसको लेकर निराशा जाहिर की थी। ‘अमिताभ बच्चन कार्यालय’ की ओर से जारी एक ब्लॉग पोस्ट में रविवार रात बताया गया कि वह अब इस प्रचार से जुड़े नहीं हैं।
पोस्ट में कहा गया है कि, ‘इस विज्ञापन के प्रसारण के कुछ दिन बाद अमिताभ बच्चन ने ब्रांड से संपर्क किया और पिछले सप्ताह इससे अलग हो गए। अमिताभ बच्चन जब इस ब्रांड से जुड़े थे तो उन्हें पता नहीं था कि यह विज्ञापन प्रतिबंधित उत्पाद से संबंधित विज्ञापन के तहत आता है। ‘पोस्ट में बताया गया कि बच्चन ने अनुबंध खत्म कर दिया और प्रचार के लिए मिली राशि को वापस कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *