सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।
राष्ट्रीय मिति माघ 15, शक संवत् 1943, माघ शुक्ल चतुर्थी, शुक्रवार, विक्रम सम्वत् 2078। सौर माघ मास प्रविष्टे 22, रज्जब 2, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 4 फरवरी सन् 2022 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।
राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।
चतुर्थी तिथि अर्धरात्रोत्तर 3 बजकर 48 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ।
पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र अपराह्न 3 बजकर 58 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ, शिवयोग सायं 07 बजकर 09 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ।
वणिज करण सायं 4 बजकर 14 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ।
चंद्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 3 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : श्री गणेश तिल चतुर्थी, वरद चतुर्थी।
सूर्योदय का समय 4 फरवरी 2022 : सुबह 07 बजकर 8 मिनट पर। सूर्यास्त का समय 4 फरवरी 2022 : शाम 6 बजकर 3 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 4 फरवरी 2022 :
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 24 मिनट से 3 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक।
गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 52 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक।
अमृत काल सुबह 8 बजकर 10 मिनट से 9 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।
रवि योग सुबह 7 बजकर 8 मिनट से दोपहर 3 बजकर 58 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 4 फरवरी 2022 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।
सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा।
दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 तक यमगंड रहेगा।
दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 2 मिनट तक रहेगा।
उसके बाद 12 बजकर 57 मिनट से 1 बजकर 41 मिनट तक।
भद्रा शाम को 4 बजकर 6 मिनट से रात के 3 बजकर 47 मिनट तक। पंचक पूरे दिन रहेगा।
आज के उपाय : आज शुक्रवार है। मां लक्ष्मी को केसर की खीर का भोग लगाएं और पूरे परिवार समेत खुद भी खाएं।
