भारतीय वायुसेना ने बुधवार को जानकारी दी है कि वायुसेना के चॉपर क्रैश में ज़ख्मी हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बेंगलुरु के एक सैन्य अस्पताल में निधन हो गया है। इस दुर्घटना में वो आखिरी सर्वाइवर थे। वायुसेना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई है। ट्वीट के मुताबिक, कैप्टन वरुण सिंह ने आज सुबह आखिरी सांस ली। वो 8 दिसंबर को हुए IAF Mi-17V5 हेलीकॉप्टर क्रैश में बुरी तरह जख्मी हो गए थे। कैप्टन वरुण सिंह को इसी साल अगस्त में शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। बता दें कि 8 दिसंबर को वायुसेना का एक चॉपर 14 लोगों को लेकर जा रहा था। इस चॉपर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी सवार थे। तमिलनाडु के कुन्नूर में नीलगिरि की पहाड़ियों में अचानक ये चॉपर क्रैश हो गया, इसमें उसी दिन 13 लोगों की मौत हो गई थी, लेकिन कैप्टन वरुण सिंह काफी हद तक जलने के बावजूद जिंदगी के लिए लड़ते रहे। उनका उस दिन से इलाज चल रहा था, लेकिन आज उनका निधन हो गया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा; “ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने गौरव, साहस और अत्यन्त दक्षता के साथ देश की सेवा की। मैं उनके निधन से बेहद दु:खी हूं। राष्ट्र के लिए उनकी शानदार सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना। ओम शांति।”
Group Captain Varun Singh served the nation with pride, valour and utmost professionalism. I am extremely anguished by his passing away. His rich service to the nation will never be forgotten. Condolences to his family and friends. Om Shanti.

Leave a Reply