• Wed. Feb 18th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दीवाली पर केंद्रीय कर्मियों को मोदी सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़ा

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

दीवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने खुशखबरी दे दी है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी बढ़ोतरी को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इसकी आधिकारिक जानकारी प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी।
कैबिनेट की मंजूरी के बाद जब यह आदेश लागू हो जाएगा तो आज की बढ़ोतरी के बाद अब डीए 31 (28+3) फीसदी हो जाएगा। इस साल जुलाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते तथा महंगाई राहत (डीआर) दर एक जुलाई से प्रतिशत 11 अंक की वृद्धि का फैसला किया था। इससे डीए की नई दर 17 प्रतिशत से बढ़कर 28 प्रतिशत हो गई थी। वहीं, आज डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी के साथ डीए की नई दर 31 फीसदी हो गई है यानी कि केंद्रीय कर्मचारियों को उनके बेसिक पे का 31 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।
नई दरें 1 जुलाई, 2021 से लागू होंगी। बेसिक पे और पेंशन के मौजूदा 28% पर यह 3% अतिरिक्त देय होगा। इससे केंद्र सरकार के ख़ज़ाने पर हर वर्ष 9,488.70 करोड़ रुपये का भार आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *