• Fri. Feb 27th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक में मकान गिरने से हुई मौत पर शोक व्यक्त किया, पीड़ितों के लिए पीएमएनआरएफसे अनुग्रह राशि को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में मकान गिरने से हुई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि को भी मंजूरी दी है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने ट्वीट में कहा हैः
“कर्नाटक के बेलगावी में एक घर गिरने के कारण हुई लोगों की मौत दुखद है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजनको 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का भुगतान किया जाएगा। PM@narendramodi”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *