• Thu. Mar 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रधानमंत्री ने खादी ग्रामोद्योग आयोग के विश्व के सबसे बड़े खादी के राष्ट्रीय ध्वज की सराहना की है, उन्होंने त्योहारों के दौरान खादी और हथकरघा उत्पादों को अपनाने की अपील की

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी के सम्मान में लद्दाख के लेह, में दुनिया के सबसे बड़े खादी राष्ट्रीय ध्वज (225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा) के अनावरण के खादी ग्रामोद्योग आयोग के प्रयासों की सराहना की है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया :
“यह आदरणीय बापू के लिए एक विशेष श्रद्धांजलि है, जिनकी खादी में गहरी रुचि को व्यापक रूप से जाना जाता है।
इस त्योहारी सीजन में खादी और हथकरघा उत्पादों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने पर विचार करें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को मजबूती दें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *