• Tue. Feb 17th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रधानमंत्री ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतने पर भारत की पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतने पर भारत की पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस शानदार जीत से टीम ने पूरे देश और खासतौर से हमारे युवाओं को जोश से भर दिया है।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा है
“ऐतिहासिक! यह दिन हर भारतीय के लिए हमेशा यादगार रहेगा।
कांस्य पदक घर लाने के लिये हमारी पुरुषों की हॉकी टीम को बधाई। इस शानदार जीत से उन लोगों ने पूरे देश का और खासतौर से हमारे युवाओं का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है और वे जोश से भर उठे हैं। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *