• Sat. Feb 28th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बीसीसीआई को कोहली का तमाचा। कप्तान के रूप में विदाई टेस्ट खेलने से किया इनकार। कहा “एक मैच से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं ऐसा नहीं हूं”।

राजीव कुमार, सारस न्यूज़ वेब डेस्क।

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विराट कोहली को टीम के कप्तान के तौर पर विदाई टेस्ट की पेशकश की थी लेकिन 33 वर्षीय विराट ने इस पेशकश से साफ इनकार कर दिया। अगर विराट ने क्रिकेट बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी के इस पेशकश पर सहमति जताई होती तो बेंगलुरु में उनका 100 वां टेस्ट कप्तान के रूप में उनका अंतिम टेस्ट मैच हो सकता था।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि कोहली ने बोर्ड की पेशकश को खारिज करते हुए कहा – “एक मैच से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं ऐसा नहीं हूं”।

कोहली ने जिस तरह बीसीसीआई को वापस जवाब दिया है, इस बात से प्रशंसकों में ख़ुशी की लहार है। फैंस ने भारत के पूर्व कप्तान की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *