• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

लाल किले पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात जवान बेहोश

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़, दिल्ली।

75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान रविवार को लाल किले पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा इकाई में तैनात दिल्ली पुलिस का एक जवान जानकारी के अनुसार गर्मी की वजह से बेहोश हो गया। यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनके द्वारा दिये गया भाषण के समापन के बाद हुई। जैसे ही लोग लाल किले से बाहर निकलने लगे, तभी पुलिसकर्मी एंट्री गेट नंबर 4 सी के पास बेहोश होकर गिर पड़ा। सुरक्षा में तैनात अन्य कर्मी उसे देखकर तुरंत हरकत में आए और उन्हें चिकित्सा सहायता के लिए लाल किले में भारतीय सैना के शिविर लेकर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *