• Tue. Mar 31st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

यूरोप में 12 टन KitKat से भरा ट्रक गायब, ट्रांजिट के दौरान चोरी से मचा हड़कंप।

ByHasrat

Mar 31, 2026 #चोरी

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

Nestlé की लोकप्रिय चॉकलेट KitKat से जुड़ी एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यूरोप में ट्रांजिट के दौरान करीब 12 टन किटकैट चॉकलेट से भरा एक ट्रक चोरी हो गया, जिसके बाद कंपनी ने मामले की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है।

कंपनी द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह ट्रक सेंट्रल इटली से पोलैंड भेजा जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पूरी खेप गायब हो गई। ट्रक में बड़ी मात्रा में तैयार उत्पाद लदे थे, जिनकी कुल मात्रा लगभग 12 टन बताई गई है।

नेस्ले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और सप्लाई चेन से जुड़े साझेदारों के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी गई है। कंपनी फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी किस स्थान पर और किन परिस्थितियों में हुई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चोरी की यह घटना सप्लाई नेटवर्क के लिए बड़ी चुनौती मानी जा रही है, क्योंकि इतनी बड़ी मात्रा में खाद्य उत्पाद का गायब होना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।

कंपनी ने कहा है कि मामले की पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थानीय एजेंसियां ट्रक और उसमें लदी चॉकलेट की खेप का पता लगाने में जुटी हैं।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *