• Wed. Apr 1st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

राजीव कुमार, वेब डेस्क, सारस न्यूज़।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर बताया है कि – “आज, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर, मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि इस वर्ष से, 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। यह साहिबजादों के साहस के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि है।”

प्रधानमंत्री ने एक के बाद एक ट्वीट कर यह बताया कि – ‘वीर बाल दिवस’ उसी दिन होगा जिस दिन साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी एक दीवार में जिंदा सील कर शहीद हुए थे। इन दोनों महानुभावों ने धर्म के महान सिद्धांतों से विचलित होने के बजाय मृत्यु को प्राथमिकता दी। माता गुजरी, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और 4 साहिबजादों की वीरता और आदर्श लाखों लोगों को शक्ति देते हैं। वे अन्याय के आगे कभी नहीं झुके। उन्होंने एक ऐसी दुनिया की कल्पना की जो समावेशी और सामंजस्यपूर्ण हो। अधिक से अधिक लोगों को इनके बारे में जानना समय की मांग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *