सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक खौफनाक घटना सामने आई है जहां एक साइको किलर को गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम कुलदीप है। पुलिस के मुताबिक, कुलदीप ने करीब 14 महीनों के भीतर नौ अधेड़ उम्र की महिलाओं की हत्या की। इन सभी महिलाओं की हत्या गला घोंटकर सुनसान खेतों में की गई थी।
पूछताछ में कुलदीप ने खुलासा किया कि वह महिलाओं से नफरत करता था, जो उसे लगातार उन्हें निशाना बनाने के लिए प्रेरित करती थी। उसकी यह नफरत उसके जीवन की कई व्यक्तिगत त्रासदियों से जुड़ी हुई है। कुलदीप की मां और दो बहनों की मृत्यु हो चुकी है, और उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। सौतेली मां के अत्याचार और बाद में अपनी पत्नी के छोड़कर चले जाने से कुलदीप के दिल में महिलाओं के प्रति गहरी नफरत पैदा हो गयी। इसी नफरत के चलते उसने एक के बाद एक, कई मासूम महिलाओं की जान ले ली।