• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, फिडे महिला शतरंज विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला।

ByHasrat

Jul 24, 2025 #शतरंज

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

भारत की युवा शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने जॉर्जिया के बटुमी में आयोजित फिडे महिला शतरंज विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने सेमीफाइनल के दूसरे गेम में चीन की दिग्गज खिलाड़ी तान झोंगयी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ दिव्या देशमुख फिडे महिला शतरंज विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उनकी इस जीत ने भारतीय शतरंज इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है।

♟️ फाइनल में खिताब की ओर बढ़ेंगी कदम
दिव्या के इस प्रदर्शन से देश भर के शतरंज प्रेमियों में खुशी की लहर है। अब सभी की निगाहें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां दिव्या के पास विश्व कप खिताब जीतकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *