• Sun. Mar 1st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दोहा में फंसे यात्रियों के लिए भारतीय दूतावास की एडवाइजरी जारी।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

क़तर की राजधानी दोहा में फंसे यात्रियों को लेकर भारतीय दूतावास ने अहम एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने बताया है कि वह विभिन्न एयरलाइंस और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि प्रभावित यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान की जा सके।

जारी सूचना के अनुसार, जिन यात्रियों को तत्काल सहायता की आवश्यकता है, वे संबंधित एयरलाइंस के संपर्क केंद्रों से सीधे संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए अलग-अलग एयरलाइंस के 24×7 हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं।

एडवाइजरी में कतर एयरवेज, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो के संपर्क नंबर साझा किए गए हैं, ताकि यात्रियों को टिकट, उड़ान स्थिति और अन्य जरूरी जानकारी के लिए आसानी से मदद मिल सके।

इसके अलावा, भारतीय दूतावास, दोहा ने भी अपना 24×7 हेल्पलाइन नंबर +974-55647502 जारी किया है। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या सहायता के लिए यात्री इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, cons.doha@mea.gov.in ईमेल के माध्यम से भी अपनी समस्या दर्ज कराई जा सकती है।

दूतावास ने आश्वस्त किया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा व सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और अफवाहों से बचें।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *