• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एनडीए में रचा गया इतिहास: पहली बार 17 महिला कैडेट्स ने किया पासआउट, देश की तीनों सेनाओं में होंगी शामिल।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) से आज एक नया इतिहास रचते हुए पहली बार महिला कैडेट्स का पहला बैच पास आउट हुआ। कुल 17 महिला कैडेट्स ने इस प्रतिष्ठित सैन्य संस्थान से ट्रेनिंग पूरी की है। अब ये कैडेट्स भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना का हिस्सा बनेंगी।

यह उपलब्धि 2021 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा महिलाओं को NDA में प्रवेश की अनुमति देने के फैसले का परिणाम है। उस ऐतिहासिक निर्णय ने सशस्त्र बलों में लैंगिक समानता की दिशा में एक नई राह खोली थी। आज उन सपनों को पंख लगे हैं, जो कभी असंभव माने जाते थे।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *