• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नेपाल के तनाहुन जिले में भारतीय बस दुर्घटनाग्रस्त, मार्स्यांगडी नदी के किनारे गिरी

नेपाल के तनाहुन जिले के अंबु खैरेनी में एक भारतीय नंबर प्लेट (UP FT 7623) वाली बस हादसे का शिकार हो गई। बस सड़क से फिसलकर मार्स्यांगडी नदी के तट पर जा गिरी।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी और इसमें लगभग 40 यात्री सवार थे। पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार राया ने बताया कि नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ), और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को दुर्घटनास्थल से निकाला गया है और बाकी यात्रियों की तलाश की जा रही है।

दुर्घटना में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *