• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

झारखण्ड में हुए रेल हादसे के बाद दुर्घटनास्थल का ड्रोन फुटेज आया सामने

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

चक्रधरपुर, झारखंड में मंगलवार तड़के हुए रेल हादसे के बाद दुर्घटनास्थल का ड्रोन फुटेज सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हावड़ा-मुंबई मेल के कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस हादसे में लगभग 18 बोगियां डिरेल हो गईं, जिसमें कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई और 50 यात्री घायल हो गए हैं।

फुटेज में बिखरे हुए डिब्बों और टूटे हुए रेल पटरियों की स्थिति साफ नजर आ रही है, जो इस दुर्घटना की गंभीरता को दर्शाती है। राहत और बचाव कार्य जारी है और स्थानीय प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *