कटिहार जिले की बरंडी नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। बरारी प्रखंड के पश्चिमी बारीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 01 पासवान टोला के पास बंरडी नदी में शनिवार की दोपहर नाव पलट गई। नाव में कुल 12 लोग सवार थे। जिनमें से 4 लोगों ने तैरकर जान बचाई। नाव में सवार अन्य 8 लोग अब तक लापता हैं। नदी में उफान के चलते उनके बह जाने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर उनकी तलाश में मछुआरे और गोताखोर जुटे हुए थे पर शाम होने के कारण तलाशी अभियान रोक दिया गया। घटना की सूचना पर बीडीओ पूरण साह, सीओ ललन मंडल, सीआई मृत्युंजय कुमार, थानाध्यक्ष विधानचन्द्र मौके पर पहुंचे। घटना में बाल बाल बचे जगदीश पासवान ने बताया कि वे अन्य मजदूरों के साथ मरघिया निवासी मु. इफ्ताऱ का धान काटने के लिए बरंडी नदी के उस पार के लक्ष्मीपुर बहियार गए थे। करीब तीन बजे धान को लेकर सभी मजदूर मरघिया लौट रहे थे। छोटी नाव पर 12 लोग सवार होने से नाव अनियंत्रित होकर डूबने लगी। मंगाई गई दूसरी डेंगी नाव पर चढ़ते ही अनयंत्रित होकर दूसरी नाव भी डूब गई। जानकारी होते ही विधायक सिंह भी मौके पर पहुंचे।
सारस न्यूज टीम, कटिहार।

Leave a Reply