कटिहार सेमापुर ओपी क्षेत्र के सकरेली पंचायत के वार्ड संख्या 4 के डीलर के द्वारा राशन व केरोसिन वितरण में जमकर मनमानी की जा रही है। जन वितरण प्रणाली बिक्रेताओं के गलत मंशा के कारण आम लोग घटतौली का शिकार हो रहे हैं। उपभोक्ताओं को कम अनाज व तेल दिया जाता है। उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। वार्ड संख्या 4 के राशन कार्ड धारी उपभोक्ताओं ने कहा कि डीलर के द्वारा राशन और केरोसिन में कटौती कर मनमानी की जाती है। पांच किलो अनाज के जगह 4 किलो दिया जाता है और पैसा 5 किलो का लिया जाता है यहां तक की गरीबों के लिए आए फ्री वाले अनाज में भी कटौती की जाती है। जबकि 25 किलो अनाज चावल के हिसाब से 75 रुपया वसूल लिया जाता है। इसबार भी डीलर द्वारा 25 किलो फ्री वाले में भी 05 किलो कम दिया गया है। इतना हीं नहीं डीलर के यहां कम माप वाला लीटर रखा जाता है। एक लीटर केरोसिन तेल मापने पर 800 ही पूरा होता है। जिससे उपभोक्तों में काफी नाराजगी है। राशन कार्ड धारी उपभोक्ताओं ने जिला पदाधिकारी से सकरेली पंचायत के डीलरों की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है।
धीरज चौधरी, सारस न्यूज़, कटिहार।

Leave a Reply