• Sat. Oct 4th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन‌

शशि रोक्का, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुनियाद केंद्र किशनगंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 80 वृद्धजनों ने भाग लिया। वृद्धजनों को सम्मानित और जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित वृद्धजनों को केंद्र तथा राज्य सरकारों द्वारा बुजुर्गों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। उनके मनोरंजन और उत्साह वर्धन हेतु विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।प्रतियोगिता में विजयी भागीदारों को पुरस्कृत किया गया। बकेट बाल, गुब्बारा फूलाना तथा म्यूजिकल चेयर जैसे खेलों से वृद्धजन आनंदित हुए।
इस कार्यक्रम का आयोजन बुनियाद केंद्र किशनगंज के द्वारा किया गया। इस अवसर बुनियाद केंद्र के जिला प्रबंधक श्री इकबाल आसिफ, दीपक कुमार, विभाष कुमार, संध्या कुमारी, निरंजन कुमार तथा अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *