• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अग्निशमन कार्यालय में किया गया वृक्षारोपण, यौन उत्पीड़न को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान।

सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

किशनगंज में शुक्रवार को अग्निशमन कार्यालय परिसर में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार जिले में गठित स्थानीय परिवाद समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य दुर्गा देवी, रचना कुमारी, परिमिता घोष एवं केंद्र प्रशासन वन स्टॉप सेंटर शशि शर्मा के अध्यक्षता में अग्निशमन कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। वहीं अग्निशमन विभाग में नवनियुक्त जवानों को यौन उत्पीड़न को लेकर जागरूक किया एवं यौन उत्पीड़न की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में महिला सुरक्षा वाहिनी राजीव कुमार शर्मा, अभिषेक कुमार शर्मा, सोनी शर्मा के साथ नवनियुक्त जवानों के साथ वृक्षारोपण कर जागरूकता अभियान को सफल बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *