• Wed. Feb 25th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अपराध गोष्टी में एसडीपीओ गौतम कुमार ने थानाध्यक्षों को दिए कई दिशा निर्देश, कहा लंबित मामलों का त्वरित करें निष्पादन।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

किशनगंज खगड़ा स्थित अनुमंडलीय कार्यालय में मंगलवार को एसडीपीओ गौतम कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग आयोजित की। क्राइम मीटिंग में जिले के थानाध्यक्ष के अलावे सभी सर्किल इंस्पेक्टर मौजूद रहे। क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विभिन्न मामलों की समीक्षा कर संबंधित थानाध्यक्षों को पेंडिंग मामलों को जल्द से जल्द निष्पादन करने के निर्देश दिए। साथ ही अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। क्राइम मीटिंग के दौरान एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराध की घटना घटित न हो इसका खास ख्याल रखें। थाना में आने वाले फरियादियों के साथ कुशल व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्रों में अच्छे से गश्ती करेंगे तो चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा। एसडीपीओ ने सभी पुलिस अधिकारियों को सड़क हादसों के खिलाफ अभियान चलाने को कहा। बताया कि थाना में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सभी थानाध्यक्ष प्राथमिकता के रूप में लेंगे। आम जनों के साथ पुलिस का बेहतर व्यवहार पुलिस की छवि को और भी सशक्त बनाएगा। रात्रि गश्ती में किसी प्रकार की ढील नहीं होनी चाहिए। इसके लिए  थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्रों में सतर्क रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाना में शनिवार को जनता दरबार लगाया जाता है। इसे थानाध्यक्ष प्राथमिकता के रूप में लेंगे। जमीन सम्बंधित विवाद के मामले सामने आते रहते है।ये मामले जनता दरबार में भी सुलझाए जा सकते हैं। एसडीपीओ ने कहा कि बच्चों व महिलाओं पर हो रहे  अपराध पर अंकुश लगाया जाना है।   प्रत्येक दिन अपने अपने थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाए। शराब  तस्करी पर अंकुश लगाए जाने को लेकर चेक पोस्टों में चेकिंग अभियान चलाया जाना है। क्राइम मीटिंग में लंबित कांडों की भी समीक्षा की गई। वही बैंक व भीड़ वाले इलाकों में गश्ती बढ़ाये जाने का निर्देश दिया गया। समय से कांडों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी आदि का निर्देश दिया गया। क्राइम मीटिंग में ठाकुरंगज सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह, सदर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु , पहाड़कट्टा  थानाध्यक्ष सुनील कुमार, बहादुरगंज थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव,  महिला थानाध्यक्ष विनीता कुमारी, क़ुर्लीकोर्ट थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खान, कोचाधामन थानाध्यक्ष आरिज एहकाम, अर्राबाड़ी ओपी प्रभारी राहुल कुमार, गर्वनडांगा थानाध्यक्ष सोमेश कुमार, पौआखाली थानाध्यक्ष रंजन कुमार, पठामारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *