• Tue. Dec 9th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अपराध नियंत्रण को ले किशनगंज पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान।

सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज शहरी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए गुरुवार को एसपी डा. इनामुल हक मेगनू के निर्देश पर सदर थाना पुलिस के द्वारा शहर से सटे बिहार-बंगाल सीमा सहित अलग-अलग स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। शहर में बढ़ते अपराध व छिनतई की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एहतियातन सतर्कता बरते जाने को लेकर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान डे मार्केट, गांधी चौक, केलटेक्स चौक, लहरा चौक, पश्चिमपाली, खगड़ा, एमजीएम रोड आदि स्थानों में वाहन जांच अभियान चला। वाहन जांच अभियान का नेतृत्व सदर थाना के वरीय पुलिस कर रहे थे। कुछ स्थानों में प्रशिक्षु अवर निरीक्षक राहुल कुमार, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक कुणाल कुमार व सहायक अवर निरीक्षक संजय यादव वाहन जांच कर रहे थे।

वाहन जांच के दौरान बंगाल के एक संदिग्ध युवक को बाइक के साथ हिरासत में लिया गया है। वहीं शक के आधार पर बिना नंबर की एक बाइक को जब्त किया गया है। जांच के दौरान वाहनों के वैध कागजात, ड्राइविग लाइसेंस, बिना हेलमेट आदि की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान एक दर्जन से ज्यादा बाइक चालकों से जुर्माना की राशि वसूल की गई। साथ ही बाइक के डिक्की की भी जांच की जा रही थी। विशेष रूप से हाई स्पीड बाइक पर पुलिस की विशेष नजर थी। संदिग्ध पाए जाने पर पूछताछ भी की जा रही थी। वहीं वाहन जांच देख कर कई युवक दूर से ही अपना रास्ता बदल रहे थे। सदर थानाध्यक्ष ने कहा कि सतर्कता बरते जाने को लेकर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *