• Mon. Mar 30th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री के द्वारा जिला अतिथि गृह में सभी विभागीय पदाधिकारियों के साथ किया गया बैठक।

सारस न्यूज किशनगंज।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री जमा खां के द्वारा बुधवार को जिला अतिथि गृह किशनगंज में सभी विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। मंत्री जमा खां ने बैठक में सर्वप्रथम उपस्थित पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया। उन्होंने किशनगंज जिला का प्रभारी मंत्री बनने के पश्चात प्रथम बैठक होने के कारण संक्षेप में पदाधिकारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी प्राप्त किया। सभी विभागीय कार्यों पर प्रतिवेदन संकलित किया गया। जिला के विकासात्मक और लोक कल्याणकारी कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। सभी प्राप्त प्रतिवेदन की समीक्षा उपरांत विस्तृत बैठक शीघ्र किए जाने की सूचना के साथ बैठक समाप्त हुई।

तत्पश्चात प्रभारी मंत्री जमा खां के द्वारा सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी बातो को मीडिया के समक्ष रखा गया। जिला के हित में आम जन की समस्याओं के निराकरण तथा राज्य सरकार की योजनाओं के कार्यान्वयन पर दृढ़ संकल्प व्यक्त किया गया।
इस मौके पर एडीएम अनुज कुमार, एसडीएम अमिताभ कुमार गुप्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी अभिनय भास्कर आदि सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *