• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत घर घर तिरंगा अभियान रैली निकाली, 15 अगस्त तक घरों पर लहराएं तिरंगा झंडा।

सारस न्यूज टीम, बहादुरगंज।

नेहरू कॉलेज बहादुरगंज इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत घर घर तिरंगा अभियान रैली निकाली। प्रधानाचार्य डॉ. जमीरुल आलम ने छात्र-छात्राओं को झंडा लहराते हुए घर घर तिरंगा रैली अभियान के लिए संथाल टोला सताल इस्तमरार बस्ती प्रचार प्रसार हेतु रवाना किया। रैली में 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराने की बात कही। मौके पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सरताज सुभानी ने राष्ट्रीय तिरंगा जागरूक अभियान के महत्व को लोगों को बताया। रैली में छात्रों के साथ ग्रामीणों ने भी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *