विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।
किशनगंज सीमांत मुख्यालय 72वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम एवं साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह साईकिल रैली सीमा सुरक्षा बल की सीमा चौकी बसंतपुर से शुरू होकर सीमा चौकी रायडीमी तक आयोजित की गई जिसमें सीमावर्ती क्षेत्र के सैकड़ों स्कूली बच्चों ने भाग लिया।
सीमा सुरक्षा बल, आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत, हर घर तिरंगा कार्यक्रम अपनी तैनाती के क्षेत्रों में ग्रामीणों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाकर ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने को प्रोत्साहित कर रहा है। सीमा सुरक्षा बल आम जनता की सुरक्षा के लिए कृत संकल्पित है। इस अवसर पर भिलाई स्थित सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी अधीनस्थ अधिकारी, जवान व विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया और 75 भी आजादी का अमृत महोत्सव हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया। इस साईकिल रैली में शैलेश कुमार सिन्हा समादेष्टा 72 वीं वाहिनी, परमजीत सिंह द्वितीय कमान अधिकारी गोविन्द सिंह राठौड़, उपसमादेष्टा, श्री शमशेर सिंह, उपसमादेष्टा, आधे दर्जन के करीब सहायक समादेष्टा सहित सैकड़ों अधीनस्थ अधिकारी एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।
