आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश अमृत महोत्सव मना रहा है। अमृत महोत्सव के दौरान 13 अगस्त से 15 अगस्त हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को इस अभियान से जोड़ने के लिए सरकारी तंत्र द्वारा लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोग अपने घरों, प्रतिष्ठानों में तिरंगा लहराए। वही नगर पंचायत बहादुरगंज के कर्मियों स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
जागरूकता रैली प्रखंड विकास कार्यालय परिसर से चलकर थाना रोड, झांसी रानी चौक होते हुए रजिस्ट्री ऑफिस, अस्पताल चौक से होकर नगर पंचायत कार्यालय तक चली। जहां रैली के दौरान स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा हर घर तिरंगा फहराने का नारा लगाया गया। वही नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलास दास ने बताया कि नगर पंचायत के सभी वार्डों में पंचायत कर्मियों की नियुक्ति की गई है ताकि वह लोगों को इस अभियान के महत्व को समझाते हुए लोगों को अपने घरों में झंडा लहराने के लिए प्रेरित करें। इसके लिए उन्हें कार्यालय द्वारा झंडा भी उपलब्ध कराया गया है ताकि लोगों को मुफ्त में झण्डा दिया जा सके।
देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज़, बहादुरगंज।

Leave a Reply